चांद की ओर चला Chandrayaan-2, दुनिया ने देखा भारत का दम…

चांद की ओर चला Chandrayaan-2, दुनिया ने देखा भारत का दम…

भारत ने आज Chandrayaan-2 की सफलतापूर्वक लॉन्चिंग कर दी. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) का यह दूसरा मून मिशन था. चंद्रयान-2 को 22 जुलाई के दोपहर 2.43 बजे GSLV-MK3 की मदद से लॉन्च किया गया. अब चांद के दक्षिणी ध्रुव तक पहुंचने के लिए चंद्रयान-2 की 48 दिन की यात्रा शुरू हो गई है.

चंद्रयान-2 के 48 दिन की यात्रा के विभिन्न पड़ाव
चंद्रयान-2 अंतरिक्ष यान 22 जुलाई से लेकर 13 अगस्त तक पृथ्वी के चारों तरफ चक्कर लगाएगा. इसके बाद 13 अगस्त से 19 अगस्त तक चांद की तरफ जाने वाली लंबी कक्षा की परिक्रमा करेगा. 19 अगस्त को ही यह चांद की कक्षा में पहुंचेगा. इसके बाद 13 दिन यानी 31 अगस्त तक वह चांद के चारों तरफ चक्कर लगाएगा. फिर 1 सितंबर को विक्रम लैंडर ऑर्बिटर से अलग हो जाएगा और चांद के दक्षिणी ध्रुव की तरफ यात्रा शुरू करेगा.

5 दिन की यात्रा के बाद 6 सितंबर को विक्रम लैंडर चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड करेगा. लैंडिंग के करीब 4 घंटे बाद रोवर प्रज्ञान लैंडर से निकलकर चांद की सतह पर विभिन्न प्रयोग करने के लिए उतरेगा.

प्रधानमंत्री मोदी ने देश और वैज्ञानिकों को दी बधाई
प्रधानमंत्री ने ट्विटर के जरिए इसे विशेष मौके करार दिया. साथ ही इस पूरे मिशन में जुटी वैज्ञानिकों की टीम को बधाई दी.

राष्ट्रपति ने ऐतिहासिक प्रक्षेपण को कहा गर्व के क्षण
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी देशवासियों को संबोधित करने हेतु ट्विटर का सहारा लिया. कहा चंद्रयान-2 का प्रक्षेपण हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण