एशियाड 2018- सौरभ ने रिकॉर्ड के साथ देश के लिए जीता स्वर्ण पदक

एशियाड 2018-  सौरभ ने रिकॉर्ड के साथ देश के लिए जीता स्वर्ण पदक

जकार्ता में चल रहे एशियाई खेलों में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है। मंगलवार को एक स्वर्ण एक रजत और तीन कांस्य सहित भारत की झोली में कुल 5 पदक गिरे।
10 मीटर एयर पिस्टल में नया रिकॉर्ड बनाते हुए 16 वर्षीय सौरभ ने स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने फाइनल में जापान के शूटर तोमोयूकी तात्सुदा को मात दी। 240.7 का स्कोर बनाते हुए उन्होंने पूर्व ओलंपियन कोरिया के जिन जोंगोह का पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। सौरभ ने इसी साल जर्मनी में हुए जूनियर विश्वकप में अपने इस रिकॉर्ड से 3 अंक ज़्यादा स्कोर करके स्वर्ण पदक जीता था।
50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन में शूटर संजीव राजपूत को रजत पदक मिला। संजीव शुरुआत से ही स्वर्ण के सबसे प्रबल दावेदार थे लेकिन अंतिम में उनका खेल थोड़ा सा बिगड़ा जिससे उन्हें स्वर्ण पदक विजेता चीनी खिलाड़ी जीचेंग हुई से हार का सामना करना पड़ा।
शूटिंग में ही अभिषेक वर्मा ने कांस्य पदक जीता। विनेश के बाद दिव्या काकरण ने रेसलिंग में भारत को पदक दिलाया। दिव्या ने 68 किग्रा भार वर्ग में कांस्य पदक जीता। तीसरा कांस्य भारत को सेपकटकरा में मिला। इस खेल में भारत के लिये अबतक का यह पहला पदक है। सेमीफाइनल में थाईलैंड से हारने के बावजूद भारत को इस स्पर्धा में कांस्य मिला क्योंकि सेमीफाइनल मुकाबले हारने वाली दोनों टीमों को कांस्य दिया जाता है।