जेएनयू छात्र नेता उमर खालिद पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बची जान

जेएनयू छात्र नेता उमर खालिद पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बची जान

नई दिल्ली, संसद भवन से चंद कदम की दूरी पर स्वतंत्रता दिवस से ठीक दो दिन पहले जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के छात्र नेता उमर खालिद पर एक अज्ञात हमलावर ने  गोली चला दी। इस घटना में उमर खालिद बालबाल बच गए। उन्हें गोली नहीं लगी। यह घटना दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब की है।

इस घटना के एक चश्मदीद  के मुताबिक, ‘’ खालिद हमारे साथ एक कार्यक्रम में था। जब हम एक चाय स्टॉल पर थे तभी सफेद शर्ट पहना हुआ एक शख्स पास आया और उसने पहले खालिद को धक्का दिया और फिर उस पर गोली चला दी। गोली खालिद के पास से गुजरी और वह बालबाल बच गया। हमने हमलावर को पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह भागने में सफल रहा।’’

वहीं जेएनयू के छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया  कुमार का कहना है कि यह हमला लोगों की आवाज दबाने की कोशिश है।