लोकसभा चुनाव 2019, आचार संहिता लागू- जानें किस चरण में कहां होंगे मतदान?

लोकसभा चुनाव 2019, आचार संहिता लागू- जानें किस चरण में कहां होंगे मतदान?

लोकसभा चुनाव 2019 की आधिकारिक घोषणा हो चुकी है. आचार संहिता लागू हो चुकी है. मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने थोड़ी देर पहले इसकी घोषणा की. देश भर में सात चरणों में चुनाव संपन्न होंगे. पहले चरण के मतदान 11 अप्रैल, दूसरे चरण के मतदान 18 अप्रैल, तीसरे चरण के मतदान 23 अप्रैल, चौथे चरण के मतदान 29 अप्रैल, पांचवे चरण के मतदान 6 मई, छठे चरण के मतदान 12 मई और सातवें व अंतिम चरण के मतदान 19 मई को होंगे. वोटों की गिनती 23 मई को हो जाएगी.

मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने प्रेस से बातचीत में कहा कि 2019 आम चुनावों के लिए मतदाताओं का संख्या बढ़कर करीब 90 करोड़ हो गई है. उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव की तैयारी काफी दिनों से की जा रही थी. कुल 10 लाख बूथों पर मतदान मुख्य चुनाव आयुक्त ने यह भी कहा कि चुनाव के दौरान छात्रों की परीक्षाएं और खेती-किसानी का भी ख्याल रखा गया है. इसके मद्देनजर आयोग ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की कई बैठकें भी की गईं.

मुख्य चुनाव आयुक्त- सुनील अरोड़ा

कब-कब होंगे मतदान?

पहला चरण- 11 अप्रैल- 20 राज्यों की 91 सीटें- आंध्र प्रदेश 25, अरुणाचल 2, असम 5, बिहार 4, छत्तीसगढ़ 1, जम्मू-कश्मीर 2, महाराष्ट्र 7, मणिपुर 1, मेघालय 2, मिजोरम 1, नागालैंड 1, ओडिशा 4, सिक्किम 1, तेलंगाना 17, त्रिपुरा 1, उत्तर प्रदेश 8, उत्तराखंड 5, पश्चिम बंगाल 2, अंडमान निकोबार 1 , लक्षद्वीप 1

दूसरा चरण- 18 अप्रैल- 13 राज्यों की 97 सीटें- असम 5, बिहार 5, छत्तीसगढ़ 3, जम्मू-कश्मीर 2, कर्नाटक 14, महाराष्ट्र 10, मणिपुर 1, ओडिशा 5, तमिलनाडु 39, त्रिपुरा 1, उत्तर प्रदेश 8, पश्चिम बंगाल 3 , पुद्दुचेरी 1

तीसरा चरण- 23 अप्रैल-14 राज्यों की 115 सीटें- असम 4, बिहार 5, छत्तीसगढ़ 7 सीटें, गुजरात 26, गोवा 2, जम्मू-कश्मीर 1, कर्नाटक 14, केरल 20, महाराष्ट्र 14, ओडिशा 6, उत्तर प्रदेश 10, पश्चिम बंगाल 5, दादर नागर हवेली 1, दमन दीव 1

चौथा चरण- 29 अप्रैल- 9 राज्यों 71 सीटें- बिहार 5, जम्मू-कश्मीर 1, झारखंड 3, मध्यप्रदेश 6, महाराष्ट्र 17, ओडिशा 6, राजस्थान 13, उत्तर प्रदेश 13, पश्चिम बंगाल 8

पांचवां चरण- 6 मई- 7 राज्यों की 51 सीटें- बिहार 5, जम्मू कश्मीर 2, झारखंड 4, मध्यप्रदेश 7, राजस्थान 12, उत्तर प्रदेश 14, पश्चिम बंगाल 7

छठवां चरण- 12 मई- 7 राज्यों की 59 सीटें- बिहार 8, हरियाणा 10, झारखंड 4, मध्यप्रदेश 8, उत्तर प्रदेश 14, पश्चिम बंगाल 8, दिल्ली 7

सातवां चरण- 19 मई- 8 राज्यों की 59 सीटें- बिहार 8, झारखंड 3, मध्यप्रदेश 8, पंजाब 13, चंडीगढ़ 1, पश्चिम बंगाल 9, हिमाचल 4, उत्तर प्रदेश 13

साल 2014 में कुछ यूं हुए था मतदान

यहां हम आपको बता दें कि 2014 का लोकसभा चुनाव 9 चरणों में संपन्न हुआ था. वोटों की गिनती 16 मई को ही हो गई थी. चुनाव के नतीजों की बात करें तो बीजेपी की अगुवाई वाली एनडीए को 336 सीट, कांग्रेस की अगुवाई वाली यूपीए को 60 सीट और अन्य क्षेत्रीय दलों के खाते में 147 सीटें गईं थीं.